Advertisement

भागलपुर पुलिस ने लॉक डाउन में जीता जिले वासियों का दिल, बच्ची के घर तक पहुंचाया केक, मनाया जन्मदिन

गौतम सुमन गर्जना
-----------------------
भागलपुर: लॉक डाउन के दौरान भागलपुर पुलिस एसएसपी आशीष भारती के नेतृत्व में जिले के लोगों को उनके घर तक खुशी मनाने का मौका सहित संसाधन उपलब्ध करा रही है। चाहे शहर से दूर-दराज इलाके में फंसे जरूरतमंदों को दवा और राशन उपलब्ध कराना हो या बीमारों को अस्पताल पहुंचाना हो, ये सारी चीजें अब भागलपुर पुलिस की दिनचर्या में शामिल हो चुकी है। इतना ही नहीं शहर में लॉक डाउन के कारण केक नहीं मिलने की सूचना पर पुलिस ने एक बच्ची को उसके घर तक केक पहुंचा कर उस बच्ची को जन्मदिन मनाने का मौका प्रदान किया बल्कि उस बच्ची की खुशी में पुलिस भी शामिल हुई।
एसएसपी ने बताया कि महेंद्र जैन साकिन बाटा गली थाना कोतवाली जिला भागलपुर बहुत परेशान थे कि उनकी पोती इशिता का जन्मदिन है,परंतु लॉकडाउन  के कारण केक नही मिल रहा है। जिसके कारण वे अपनी पोती का जन्मदिन नहीं मना पा रहे थे। कुछ लोगों के माध्यम से यह बात वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर को पता चली। जिनके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर तथा थानाध्यक्ष कोतवाली रात्रि में केक के साथ उनके घर गए। इशिता केक मिलने से काफी खुश थी तथा उसके दादा महेंद्र जैन जी ने भागलपुर पुलिस तथा पूरे बिहार पुलिस के प्रति आभार भी प्रकट किया।


फोटो :  बच्ची इशिता के जन्मदिन  पर केक सौंप खुशी में शामिल पुलिसकर॔मी

No comments:

Post a Comment