Advertisement

लोक डाउन और सोशल डिस्टेंस का बखूबी पालन कराने के बाद भी , शराब माफियाओं की कमर तोड़ने में सिंघम साबित हो रहे है चौकी इंचार्ज‌

चौसाना पुलिस चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह स्टाफ को साथ लेकर करा रहे लॉक डाउन का पालन




* इसके अलावा शराब माफिया व दूसरे अपराधियों की भी कमर तोड़ने में बने हैं सिंघम





चौसाना ( शामली ) 19 अप्रैल : जनपद शामली के थाना झिंझाना की पुलिस चौकी चौसाना चौकी इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे रविंद्र सिंह अपने स्टाफ को साथ लेकर बखूबी अपनी ड्यूटी को निभाते नजर आ रहे हैं लोक डाउन सोशल डिस्टेंस आदि का पालन करते हुए शराब माफिया की भी कमर तोड़ रहे हैं । 



       चौसाना गांव की गली गली घूम कर लोकडाउन को तोड़ने वाले और सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले , मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनको चेतावनी दे रहे हैं और उसके बाद कार्रवाई भी कर रहे हैं।


 चौसाना चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह कहते हैं कि अपने सीनियर्स श्रीमान थाना प्रभारी निरीक्षक और पुलिस अधीक्षक विनय जायसवाल जी के कुशल निर्देशन में सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना हमारा दायित्व है और इस दायित्व को निभाने में हम लोगों के साथ विनम्रता के साथ काम करना चाहते हैं और मजबूरी मैं ही हम कोई कार्रवाई करते हैं ।


सलाम खाकी न्यूज़ चौसाना ( शामली ) से सुहेल राना की रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment