Advertisement

नियमों की अवहेलना करने पर 14 वाहनों को किया इंपाउंड, 58 के काटे चालान

फतेहाबाद, 18 अप्रैल।  लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी काम के अपने घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर बिना किसी कारण के बाहर घूमने वाले 72 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है। उक्त में से 14 वाहनों को इंपाउंड किया गया है जबकि 58 वाहनो के चालान काटे गए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस लॉकडाउन के बारे में लोगों को लगातार अवगत करवा रही है तथा उनसे अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील भी कर रही है। लेकिन फिर भी कुछ लोग बिना किसी काम के अपने घरों से बाहर निकल आते हैं। उन्होंने बताया कि इसी के चलते जिला पुलिस बिना किसी जरूरी काम के घरों से वाहन निकलने वाले वाहनों को इंपाउंड व चालान काटने का अभियान चलाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला वासी लॉकडाउन की पालना करें तथा अपने घरों में ही रहें ताकि कोरोना जैसे संक्रमण से जिला बचा रहे।

No comments:

Post a Comment