Advertisement

ललितपुर न्यूज:- प्रतिबंध के बावजूद सैदपुर थोक दुकान से क्षेत्र में बेचे जा रही सागर, राजश्री 10 की सागर 30 मे बेच रहे फुटकर दुकानदार कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पाबंदी

प्रतिबंध के बावजूद सैदपुर थोक दुकान से क्षेत्र में बेचे जा रही सागर, राजश्री

10 की सागर 30 मे बेच रहे फुटकर दुकानदार

कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर भी पाबंदी


ललितपुर:
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर किए गए लॉकडाउन का फायदा किराना कारोबारी उठा रहे हैं। खाद्य वस्तुओं की बिक्री पर रोक नहीं लगाए जाने से वह राशन के अलावा गुटखा, तंबाकू भी बिक्री कर रहे हैं। प्रतिबंधित किए गए तंबाकू उत्पाद को बेचने के एवज में कारोबारी दो से तीन गुना तक ज्यादा पैसा वसूल कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय अफसर सिर्फ आटा, दाल, चावल का भाव लेकर लौट आते हैं, लेकिन तंबाकू उत्पाद की तरफ किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
सरकार का मानना है कि सार्वजनिक स्थान पर थूकने से कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। इसे लेकर सरकार ने लॉकडाउन के बाद से ही गुटखा, पान, तंबाकू की बिक्री पर रोक लगा दी है। फिर भी किराना के सामान की आड़ में गुटखा व तंबाकू की खुलेआम बिक्री की जा रही है।
जनपद की तहसील मड़ावरा के ग्राम सैदपुर में सागर के एक थोक विक्रेता द्वारा 100 रुपया प्रति पैकेट बिकने बाली सागर को कस्बा मड़ावरा में अपने परिचित दुकानदार को ब्लेक में 250 रुपया की बेची जा रही जहां से यही सागर फुटकर में सागर 30 रुपया प्रति पाउच में मिल रही है, इसके इसी थोक विक्रेता द्वारा राजश्री भी बाजार में ब्लैक कर बेची जा रही 10 की राजश्री फुटकर में बाजार में 25 रुपया की बेची जा रही है, जब उक्त दुकानदार से इतनी महंगी विक्री की वजह पूछी तो उसने बताया कि हम लोगो को 10 की राजश्री का पैकेट 420 रुपया में मिल रहा है, हमसे भी कोई फुटकर दुकानदार पैकेट लेता तो हम उसको 490 रुपया में देते जो अपनी दुकान से  10 रुपये में बिकने बाला राजश्री 30 रुपये में बेचेगा। यही हाल बीड़ी का है। अब तक जो बिण्डल पांच रुपया (फुटकर) प्रति पीस मिल रहा था वह अब 15 रुपये का एक बिक रहा है। इसी तरह 5 रुपया की कैप्टन 10 एवं 10 रुपये में बिकने वाली गोल्ड फिलेक अब 30 रुपये की बिक रही है। कारोबारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि थोक विक्रेता ही महंगे दामो में गुटखा, बीड़ी तंबाकू, सिगरेट उपलब्ध कराते है। रोजाना के कस्टमर अन्य समान के साथ गुटखा आदि भी लेते हैं। उनकी मांग पूरी करने के लिए मजबूरी में गुटखा,बीड़ी,तम्बाकू,सिगरेट आदि को दुकान में रखना पड़ रहा है। वही जो गुटखा लॉकडाउन के पहले तक 180 रुपये प्रति डिब्बा मिल रहा था वह अब थोक में 480 का मिल रहा है। उधर राशन सामग्री को ओवररेट बेचे जाने की सूचना पर अफसर किराना की दुकानों को चेक कर रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ दाल, चावल, तेल, आटा, चीनी तक ही सीमित रहता है। नतीजतन किराना कारोबारी गुटखा,बीड़ी,तम्बाकू,सिगरेट आदि का अवैध कारोबार कर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।

सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
 पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment