Advertisement

शहर टोहाना पुलिस ने मोबाईल लूट मामले मे चौथे आरोपी को काबू कर भेजा जेल

फतेहाबाद, 21अप्रैल। टोहाना शहर पुलिस ने राह चलते एक व्यक्ति से मारपीट कर मोबाईल लूट मामलें में वारदात मे शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त मामले मे पुलिस ने राहुल, गौरव व राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाईल बरामद कर लिया था। पुलिस की गिरफ्त से बच रहे चौथे आरोपी दिलबाग उर्फ बागू निवासी जमालपुर शेखा को पुलिस ने कल उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात रहे कि पिछले दिनों अनिल नामक व्यक्ति ने मोबाईल लूट मामले मे अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। मामलें की जाचं कर रहे एसआई महेन्द्र सिंह ने बताया कि कल आरोपी को कोर्ट मे किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment