Advertisement

ग्राम सचिवालय मे रात के समय ताला तोड़कर समान चोरी करने वाला आरोपी काबू

फतेहाबाद, 21 अप्रैल। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने गांव एमपी रोही ग्राम सचिवालय से रात के समय ताला तोड़कर समान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने कल गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया समान एक एलईडी पेनासोनिक, एक एलईडी कम्प्यूटर एलजी बरामद की है। पुलिस ने कल सुरेन्द्र सिहं सरपंच प्रतिनिधि निवासी गांव एमपी रोही की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान एचसी सुखदेव ने चोरी के आरोप मे एमपी रोही के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है।

No comments:

Post a Comment