Advertisement

लॉकडाउन की पालना नहीं करने पर 32 लोगों के खिलाफ कार्यवाही, 55 बोतल नाजायज व 20 बोतल देशी शराब बरामद

 विशेष अभियान के तहत पुलिस ने जब्त की 1100 लीटर लाहन, एसपी बोले जारी रहेगा अभियान

फतेहाबाद, 18 अप्रैल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस ने 10 केस दर्ज कर 32 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। शहर थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में 5 जगहों पर लॉकडाउन का उलंघन करने पर 21 लोगों के खिलाफ  कार्यवाही की। इसमें शिवालय मार्किट से 1,तुलसी चौक से 4, भोड़िया खेड़ा 6, मिनी बाई पास से 1 और वही भोड़िया खेड़ा से 9 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किया गए हैं। इस दौरान पुलिस ने 8 बोतल देशी शराब भी बरामद की है। थाना सदर टोहाना व सदर  फतेहाबाद पुलिस ने नांगला व अकांवाली गांव से दो लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 7 बोतल नाजायज शराब व 12 बोतल देशी शराब बरामद की। जबकि रतिया सदर थाना पुलिस ने ढ़ाणी कुकड़वाली व गांव बादलगढ़ मे दो लोगों पर कार्यवाही करते हुए इनके कब्जे से 48 बोतल नाजायज शराब व 1100 लीटर लाहन बरामद किया। वहीं एक अन्य मामले में भूना थाना पुलिस ने लॉकडाउन का के नियमों को तोड़ने के चलते गांव ढाणी भोजराज के 6 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है।  उक्त सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए प्रतिबध है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़नें वालों तथा नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment