Advertisement

नियमों की अवहेलना करने पर 11 वाहनों को किया इंपाउंड, 62 के किये चालान

फतेहाबाद, 19 अप्रैल।  लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरूरी काम के अपने घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ जिला पुलिस की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। जिला पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर बिना किसी कारण के बाहर घूमने वाले 73 वाहन चालकों पर कार्यवाही की है। उक्त में से 11 वाहनों को इंपाउंड किया गया है जबकि 62 वाहनो के चालान किये गए हैं।  इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस लॉकडाउन के बारे में लोगों को लगातार अवगत करवा रही है तथा अपने घरों मे रहने की अपील कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस बिना किसी जरूरी काम के घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि जिला वासी लॉकडाउन की पालना करें तथा अपने घरों में ही रहें।

No comments:

Post a Comment