Advertisement

हेरोइन तस्करों पर पुलिस का शिकंजा सीआईए पुलिस ने 100 ग्राम हेरोइन सहित स्कूटी सवार दो युवकों को किया काबू

- भूना के खैरी रोड से पकड़े आरोपी, पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लाखों रुपए की बताई गई

फतेहाबाद, 18 अप्रैल। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद पुलिस ने भूना के खैरी  चौक से 100 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान नन्हा निवासी बड सिक्करी जिला कैथल हाल खैरी रोड नहर पार ढाणी भूना वा आलोक उर्फ लोकी निवासी माडल टाउन भूना के रुप मे हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाह शुरू कर दी है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लाखों रुपये है।  इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज जोगिंद्र तालू ने बताया कि एसआई किशोरी लाल की टीम शनिवार को भूना में गस्त पर थी। इसी दौरान खैरी चौक पर सामने से आ रहे स्कूटी सवार दो युवकों को रूकवाकर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी ताकि आरोपियों को हेरोइन सप्लाई करने वाले तस्कर को भी काबू किया जा सके।

No comments:

Post a Comment