Advertisement

लॉकडाउन की पालना नहीं करने पर 23 लोगों के खिलाफ कार्यवाही, 109 बोतल नाजायज व 54 बोतल देशी शराब बरामद

फतेहाबाद, 19 अप्रैल। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में किए गए लॉकडाउन के दौरान जिला पुलिस ने शनिवार को 12 केस दर्ज कर 23 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। थाना सदर रतिया पुलिस ने लॉकडाउन का उलंघन करने व नाजायज शराब रखने के आरोप मे गांव ब्राहमणवाला, रोजावाली, ढ़ाणी काकुवाली व खुनन गांव मे चार मामलें दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। वही आरोपियों से 109 बोतल नाजायज शराब भी बरामद की है। थाना शहर रतिया, सदर फतेहाबाद पुलिस ने कस्बा रतिया व काजलहेड़ी से दो लोगों के खिवाफ कार्यवाही कर 18 बोतल देशी शराब बरामद की है। वही शहर फतेहाबाद पुलिस ने पुराना बस अड्डा व बगीची मोहल्ला से तीन लोगों पर मामलें दर्ज कर 36 बोतल देशी शराब बरामद की है। जबकी थाना भट्टूकलां पुलिस ने तीन मामले दर्ज कर 10 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उलंघन के तहत कार्यवाही की है। दो अन्य मामलों में भूना पुलिस ने खैरी चौक भूना व गांव सिथंला से चार लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। उक्त सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार ने कहा कि जिला पुलिस लॉकडाउन की पालना करवाने के लिए प्रतिबध है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के नियमों को तोड़नें वालों तथा नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ जिला पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment