Advertisement

ललितपुर न्यूज़ : 14 अप्रैल को लोधी महा सभा घर में ही रहकर मनाई जाएगी बाबा अंबेडकर की जयंती

 अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा 14 अप्रैल को दीपोत्सव के साथ मनाएगी अम्बेडकर जयंती -  महामन्त्री


ललितपुर (उ०प्र०) 5 अप्रैल 2020

          अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, स्वामी ब्रह्मानन्द यूथ विग्रेड, विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के तत्त्वाधान में ब्लॉक एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी  बाबा साहब अम्बेडकर जयंती को इस बार अपने घरों में दीपोत्सव के साथ मनायेंगे । 


अम्बेडकर जयंती को लेकर महासभा के महामंत्री पत्रकार धनीराम सिंह राजपूत करौंदा ने कहा है कि अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा, ब्रह्मानन्द यूथ बिग्रेड तथा विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के  समस्त पदधाधिकारी सम्पूर्ण जनपद में बाबा साहेब अंबेडकर और भारतीय संविधान को मानने के  लिए आगामी 14 अप्रैल को अपने-अपने घर पर दीपोत्सव के साथ मनाएंगे, क्योंकि यह एक बहुत बड़ा पर्व हमेशा से ही रहा है।  

गौरतलब हो कि कोराना महामारी वायरस का कहर सम्पूर्ण देश और दुनिया मे इस समय अपनी चरम पर  है। इसके चलते  देश की गलियों एवं सडकों पर बेहद सन्नाटा पसरा हुआ है।  लॉक डाउन के चलते सम्पूर्ण देश के लोग इस समय अपने घरों में कैद है। इसका असर सीधे तौर पर बडे त्योहार और महोत्सवों पर भी दिख रहा है। 21 दिन के लॉक डाउन में राम नवमी, ईस्टर डे, महावीर स्वामी जयंती, महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती, शबे बारात और अंबेडकर जयंती जैसे बडे त्यौहार है। लेकिन कोई भी त्यौहार बाहर सडक पर नही मना सकते हैं। जिसके चलते सामाजिक दूरियों को दृष्टिगत रखते हुए घर घर दीपप्रजलन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment