267 बोतल ठेका देशी, 122 बोतल नाजायज शराब, 24 बीयर भी की जब्त
फतेहाबाद, 17 अप्रैल। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के नियमों की पालना ना करने वालो के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है पुलिस ने कल जिले भर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 11 मामलें दर्ज कर 13 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की है। लॉकडाउन उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कल सदर रतिया पुलिस ने गांव सरदारेवाला व चन्दकोढी में दो लोगों पर कार्यवाही करते हुए 55 बोतल नाजायज शराब व 10 बोतल अवैध शराब भी बरामद कि है। वही सदर टोहाना, शहर रतिया, जाखल व शहर फतेहाबाद पुलिस ने चार अलग-अलग
मामलों में गांव अमानी, रताखेड़ा, म्योंद कलां व शिव चौक फतेहाबाद से लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप मे चार लोगों पर कार्यवाही की है। इस दौरान पुलिस ने उनसे 30 बोतल नाजायज शराब व 5 बोतल अवैध शराब भी बरामद की है। जबकी शहर टोहाना पुलिस ने कन्हड़ी गांव से एक आज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कन्हडी से कमालवाल रोड पर पुलिया के पास खेत मे 247 बोतल देशी व 24 बीयर बरामद की है। थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने कल खाराखेड़ी, किरढ़ान व गांव खैराती खेड़ा से दो मामलें दर्ज कर चार लोगों पर कार्यवाही की है। अन्य दो मामलों मे भूना पुलिस ने एमपी सोत्र व जाण्डली खुर्द से दो लोगों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने उनके कब्जे से 30 बोतल नाजायज शराब व 10 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों पर संबंधित थानों मे मामलें दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

No comments:
Post a Comment