बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के जन्म कल्याणक पर जैन समाज ने अपने अपने घरों में मनाई खुशियां
ललितपुर:
वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की दशमी को बीसवें तीर्थंकर संकटमोचन देवाधिदेव भगवान मुनिसुब्रतनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव घरों में विश्वशांति की मंगल कामना के साथ मनाया गया। देश में लॉकडाउन का माहौल चल रहा है अत: तालबेहट के पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में ससंघ विराजमान आचार्य आर्जव सागर महाराज एवं वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान यादवेंद्र सागर जी महाराज की मंगलमय प्रेरणा से एकइंद्रिय जीव से पंचइंद्रिय जीव तक को कल्याण की शिक्षा देने वाले, विश्व वंदनीय भगवान मुनिसुव्रतनाथस्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन पर्व पर विश्व शांति की मंगल भावना के साथ सुबह घर के द्वार को रंगोली से सजाए एवं छत पर धर्म ध्वजा स्थापित कर भक्तामर स्तोत्र का पाठ किया। सुप्रभात स्त्रोत का पाठ, नमस्कार मंत्र का जाप, मंगल कलश की स्थापना कर पूजन विधान किया गया। बालकनी, छत एवं द्वार पर खड़े होकर घंटी, वाद्ययंत्र, थाली आदि बजाते हुये भगवान मुनिसुव्रतनाथस्वामी के जन्म एवं तप कल्याणक की खुशियाँ मनायी, मंगल दीपकों के साथ भगवान की आरती उतारी।कोविड-19 के खिलाफ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश हित में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया है जिसका स्वागत करते हुए अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा कोविड-19 के खिलाफ कोरोना वायरस की जंग में आरोग्य सेतु एक महत्वपूर्ण कदम है, अत: आज ही आरोग्य सेतु एप्प को डाउनलोड करें और घर में सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें।
सलाम खाकी न्यूज से प्रदेश ब्यूरो
पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment