Advertisement

हेरोइन को आगे सप्लायर करने वाले सोमाथ उर्फ सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतेहाबाद, 17 अप्रैल। सदर फतेहाबाद पुलिस ने कल हेरोइन को आगे सप्लायर करने वाले सोमाथ उर्फ सोनू निवासी शकर मंदोरी हाल ढाका बस्ती भट्टू को गांव किरढ़ान से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को आज पुलिस ने कोर्ट मे पेश किया जंहा उन्हें न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया है। ज्ञात रहे की कल एंटी नारकोटिक पुलिस टीम ने कोविड-19 की डयूटियों में दौराने गांव खाराखेङी से खाशा महाजन रोङ टी प्वाईट पर नाकाबंदी को दौरान दो बाईक सवारों से 84 ग्राम हेरोईन बरामद की थी। इस मामले मे कल सन्दीप कुमार निवासी खाराखेङी व शुभम  निवासी भट्टुकलां को मौके पर गिरफ्तार किया था। जबकि उनका तीसरा साथी हेरोइन को आगे सप्लायर करने वाले सोमाथ उर्फ सोनू को भी कल ही एसआई रामेशवर दास ने गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:

Post a Comment