ऋषभ देव स्वामी ने समूचे विश्व को असि, मसि, शिल्प, कृषि, विद्या, वाणिज्य का ज्ञान दिया - विशाल जैन पवा
आदिनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया
ललितपुर (उ०प्र०) 17 मार्च 2020
जनपद के सिद्ध क्षेत्र पावागिरि सहित तालबेहट के दोनों जैन मंदिरों में प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये गए।
पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में चौधरी चक्रेश जैन के नेतृत्व में तीन नंबर वेदी पर विराजमान चैतन्य चमत्कारी बड़े बाबा आदिनाथ स्वामी का महामस्तकाभिषेक शांतिधारा के बाद प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव मनाया गया। वहीं सिद्ध क्षेत्र पावागिरि में मुनि श्री 108 यादवेंद्र सागर जी महाराज के मंगलमय सानिध्य एवं पुजारी शिखरचंद जैन के नेतृत्व में विधि विधान के साथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। जिसमें श्रीमती शोभा आकांक्षा सौरभ जैन गंज बासौदा, श्रेयांश कुमार जैन सागर, आनंद कुमार अक्षत जैन पवा, सचिन जैन आदि ने प्रमुख भूमिका निभाई। पंडित विजय कृष्ण शास्त्री ने राजा नाभिराय-मरुदेवी के पुत्र, चक्रवर्ती भरत एवं भगवान बाहुबली के पिता भगवान आदिनाथ स्वामी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
अहिंसा सेवा संगठन के संस्थापक विशाल जैन पवा ने कहा भगवान आदिनाथ स्वामी के नाम से विख्यात ऋषभदेव स्वामी ने अयोध्या नगरी में जन्म लिया, समूचे विश्व को असि, मसि, शिल्प, कृषि, विद्या, वाणिज्य के साथ अक्षर और अंक का ज्ञान दिया
एवं कैलाश पर्वत से निर्वाण पद को प्राप्त किया। वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में अनिल कुमार जैन के नेतृत्व भगवान आदिनाथ स्वामी का जन्म एवं तप कल्याणक मनाया गया। रात्रि में महाआरती, पालना झूला का आयोजन किया गया एवं विद्यासागर श्रमण संस्कृति पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल दिगंबर जैन समाज का सहयोग रहा।
सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment