Advertisement

ललितपुर न्यूज : जखौरा से तहसील मुख्यालय तालबेहट स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड जिलाध्यक्ष एड मुकेश कुमार सिंह लोधी करमरा के नेतृत्व में हुई पांचवी विशाल किसान पदयात्रा सम्पन्न

किसान पदयात्रा का पांचवां चरण जखौरा में सम्पन्न हुआ।




ललितपुर ( उत्तर प्रदेश ) 23 फरवरी 2020


रविवार के दिन जखौरा से तहसील मुख्यालय तालबेहट स्वामी ब्रह्मानन्द विग्रेड जिलाध्यक्ष एड मुकेश कुमार सिंह लोधी करमरा के नेतृत्व में पांचवी विशाल किसान पदयात्रा सम्पन्न हुई। बता दें कि किसान जागरूकता पद यात्रा के पांचवें चरण में ग्राम जखौरा से विकासखण्ड मुख्यालय के लिये सैकड़ों किसानों समेत सामाजिक पदाधिकारीओं ने किसानों की मूलभूत मांगों को प्रशासन के समक्ष रखकर प्रदेश के मुखिया को आगाह किया। पदयात्रा सुबह 10 बजे जखौरा से प्रारम्भ होकर दोपहर 12 बजे ब्लाक सभागार जखौरा में उपजिलाकारी तालवेहट को ज्ञापन सौंपा है। इसके चलते क्षेत्राधिकारी तालवेहट  पुलिस बल के साथ समस्त किसानों के साथ विधिवत तरीके से उपस्थित रहे।

धारा 144 को लेकर उपास्थि किसानों ने शातिपूर्व पद यात्रा का समापन किया। इस दौरान किसानों ने किसानों के सभी प्रकार के कर्जे माफ किये जाने की मांग को लेकर एवं अतिवृष्टि व ओलाबवृष्टि से नष्ट्र हुयी खरीफ की फसलों का समय रहते मुआवजा दिलाये जाने पर जोर दिया गया। वही बैंकों में हो रही व्यापक स्तर पर दलाली बन्द की जाये, और किसानों को आयुष्मान योजना से जोडा जाये। किसानों के छात्र- छात्राओ को अतिशीघ्र छात्रवृत्ति दिलायी जाये। किसान आयोग का गठन किया जाये, और  स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू किए जाये।

बीमा की धनराशि किसानों के खातों में अतिशीघ्र भेजी जाये, वहीं नहरें समय से चालू की जायें व टैल तक पानी , सम्मान निधि, निशुल्क बिजली कनेशन दिये जाये। किसानों को निशुल्क बिजली, निशुल्क खाद बीज उपलब्ध कराये जाये। किसान अपनी फसल की उपज का मूल्य स्वयं तय कर सके,इसी व्यवस्था की जाये। किसान की दुर्घटना होंने पर बीमा एवं परिजनों को एक सरकारी नौकरी दिलाये जाने का आव्हान किया।

पदयात्रा मैं जखौरा क्षेत्र के सैकड़ों किसान पदयात्रा मैं शामिल रहे। इस मौके पर स्वामी ब्रह्मानन्द बिग्रेड एड मुकेश कुमार सिंह करमरा, गजेंद्र सिंह बुन्देला हैट्रिक प्रधान, एड जगभान सिंह सैदपुर, सौरभ गोस्वामी, यशपाल राजा, एड अनुराग सिंह लोधी, शशिकान्त सिंह, राघवेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह बाबू जी सैदपुर, जिलाध्यक्ष शिक्षक भरत सिंह, जुझार सिंह करौंदा,  बलराम सिंह जरया, पुष्पेंद्र सिंह, अमर विश्वकर्मा, नरेंद्र सिंह, जयहिंद सिंह, लाखन सिंह, गोलू, देवेंद्र सिंह, देव् सिंह महेशपुरा, यशवंत सिंह नीरज पराशर के अलावा बड़ी संख्या में किसान एवं सामाजिक पदाधिकारी व पुलिस बल मोजूद रहा।



सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह 

No comments:

Post a Comment