ललितपुर में परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री प्रणतसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री 1008 भगवान मल्लिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ , कलशारोहण महोत्सव 15 जनवरी को
सौंरई जैन समाज ने मज्जिनेन्द पंचकल्याणक का संसाद व राज्यमंत्री को दिया आमंत्रण
ललितपुर ( उ०प्र०) 9 जनवरी 2020
उत्तर प्रदेश की तीर्थ संपन्न वसुंधरा पर बुंदेलखंड अंचल में सुशोभित श्रमण संस्कृति के उन्नायक साधु संत एवं विद्वानों की नगरी सौरई की आध्यात्मिक ऊर्जा से अलंकृत धरती पर महान पुण्यशाली आयोजन होने जा रहा है। परम पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य श्रमण मुनि श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज एवं श्रमण मुनि श्री प्रणतसागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में श्री 1008 भगवान मल्लिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ, कलशारोहण महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ आगामी 15 जनवरी से 21 जनवरी 2020 तक होने जा रहा है।
उक्त महामहोत्सव के आयोजन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं । इसके लिए पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है। महोत्सव की सफलता के लिए एक वृहद आयोजन समिति व उप समिति का भी गठन किया गया है। महोत्सव के लिए पात्रों का भी चयन कर लिया गया है जिसमें माता-पिता बनने का सौभाग्य श्रीमती नरेंद्र धर्मदास जैन इंदौर को प्राप्त हुआ है।
महोत्सव में पधारने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं योजना राज्य मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल जी पंथ एवं क्षेत्र के सांसद माननीय पंडित अनुराग शर्मा जी को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें महोत्सव की जानकारी दी तथा उन्हें आयोजन में पधारने के लिए आमंत्रण पत्रिका भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल में पंडित अशोक रावत, अभिषेक जैन छोटू, अजित जैन स्टील, आशीष जैन, विनोद जैन, पवन जैन सौरई , विकास जैन, डॉ सुनील संचय आदि शामिल रहे। दोनों नेताओं ने आयोजन में आने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। उक्त जानकारी महोत्सव के मंत्री द्वय अजित कुमार स्टील एवं श्री विजय कुमार जैन ने प्रदान की है। आयोजन में सान्निध्य प्रदान करने के लिए मुनि श्री 108 सुप्रभसागर जी महाराज एवं मुनि श्री प्रणतसागर जी महाराज का पद विहार सौरई के लिए चल रहा है। जल्द ही मुनिश्री सौरई पहुचेंगे।
सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment