Advertisement

ललितपुर के मंडावर में मनाया गया भीम आर्मी चीफ का जन्मदिन , मंडावरा तहसील मे हुआ भीम आर्मी ईकाई का गठन

धूमधाम से मनाया भीम आर्मी चीफ का जन्मदिन



मडावरा तहसील में हुआ भीम आर्मी इकाई का गठन


ललितपुर ( उ०प्र०) 3 दिसम्बर 2019


आज कस्बा मड़ावरा में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के जन्मदिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मोतीलाल जी गौतम एवं राष्ट्रीय सेवार्थ जन सेना जिला अध्यक्ष मुनीन्द्र पुरानिया ने की। गोष्ठी में बहुजन समाज की शिक्षा, रोजगार, और गरीबी जैसे मुद्दों पर वक्ताओ द्वारा विचार रखे गए। साथ ही भीम आर्मी की मडावरा तहसील टीम का गठन भी किया गया

 कार्यकरणी में अध्यक्ष रविशंकर चौधरी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, राजा चौधरी,
 विधानसभा प्रभारी वाहिद खान, विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल चौधरी को चुना गया,
बलवीर सिंह, विंद्रावन अहिरवार, रविंद्र चौधरी, मुनीन्द्र पुरानिया को जिला कार्यकारिनी सदस्य बनाया गया।

 कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ध्यानचंद बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष मोतीलाल गौतम जिला कोषाध्यक्ष कुंवर लाल अहिरवार,  जिला संयोजक शिशुपाल, तहसील अध्यक्ष ललितपुर अरविंद चौधरी विधानसभा अध्यक्ष महरौनी समाजसेवी राजेश यादव मड़ावरा रतीराम बौद्ध ब्लॉक अध्यक्ष मडावरा दयाराम भास्कर एवं आर्मी टीम से राहुल चौधरी कपिल कपिल चौधरी, सुरेंद्र , सोनू चौधरी ,भरत अहिरवार, देशपत, सौरव बाल्मीकि, सूर्य प्रताप सिंह, रविकुमार, आलोक गौतम, मडावरा, अंकित रजक, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुनीन्द्र पुरानिया ने किया। एवं कुवंर लाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


सलाम खाकी न्यूज ललितपुर से पत्रकार इन्द्रपाल सिंह की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment