शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा स्वामी ब्रह्मानंद जी का - गंधर्व सिंह लोधी
ग्राम बिल्ला में मनाई गई स्वामी ब्रह्मानंद जी की 125 वीं जयंती
ललितपुर ( उ०प्र०) 5 दिसम्बर 2019
थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्ला में श्री कृष्ण सेवा समिति बिल्ला व अखिल भारतीय लोधी महासभा इकाई न्याय पंचायत बिल्ला के तत्वधान में बुंदेलखंड में शिक्षा की ज्योति जगाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परम पूज्य संत स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की 125 में जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई गई कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश महामंत्री गंधर्व सिंह लोधी ने दीप प्रज्वलन कर किया
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने स्वामी ब्रह्मानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंधर्व सिंह लोधी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी का व्यक्तित्व महान था उन्होंने समाज सुधार के लिए काफी कार्य किए उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी का जन्म 4 दिसंबर 1894 को उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की राठ तहसील के बरहरा नामक ग्राम में हुआ था उनके माता-पिता साधारण किसान थे उनके पिता का नाम माता दीन और माता का नाम जसोदा बाई था स्वामी जी के बचपन का नाम शिवदयाल था
उन्होंने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी ने बचपन से ही समाज में फैली कुरीतियों और अंधविश्वास का डटकर विरोध किया स्वामी जी का शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान रहा उन्होंने बुंदेलखंड में शिक्षा की ज्योति जगाई उन्होंने बताया कि कहा जाता है कि स्वामी जी के बारे में संतों ने भविष्यवाणी की थी कि यह बालक या तो राजा बनेगा या फिर प्रख्यात सन्यासी बनेगा जिस बात को लेकर उनके पिता को डर सताने लगा कि कहीं यह साधु ना बन जाए इस डर से उनके पिता ने उनका विवाह 7 वर्ष की उम्र में राधाबाई से कर दिया था कार्यक्रम में उपस्थित हिमांशु राजा सैदपुर ने कहा कि स्वामी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया था उन्होंने महात्मा गांधी के साथ नमक आंदोलन में 2 वर्ष का कारावास काटा स्वामी ब्रह्मानंद ने पूरे उत्तर भारत में अंग्रेजो के खिलाफ लोगों में अलख जगाई
उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे देश में स्वामी ब्रह्मानंद जी जैसे संत हुये जिन्होंने अपना सारा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया कार्यक्रम में उपस्थित अखिल भारतीय लोधी महासभा के जिला अध्यक्ष भरत सिंह पहाड़ी कला ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद जी का देश की राजनीति में भी काफी योगदान रहा वह दो बार हमीरपुर से सांसद चुने गए स्वामी जी के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राष्ट्रपति वीवी गिरी से भी काफी निकट संबंध थे स्वामी जी ने समाज सुधार और शिक्षा के प्रसार के लिए अपना सारा जीवन अर्पित कर दिया स्वामी जी का जीवन और शिक्षाएं आज भी हमे राह दिखाती हैं इसके बाद रामकुमार भैरा' अजय रमेशरा' शशिकांत लोधीएङ पुष्पेंद्र सिंह' निर्मल सिंह' जय हिंद' ने भी अपने अपने विचार रखें कार्यक्रम की अध्यक्षता जाहर सिंह ने की कार्यक्रम का सफल संचालन स्वामी ब्रह्मानंद बिग्रेड के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार करमरा एडवोकेट ने किया अंत में पुष्पेंद्र राजपूत बिल्ला ने सभी का आभार व्यक्त किया
कार्यक्रम में गंधर्व सिंह लोधी' भरत सिंह पहाड़ी कला' हिमांशु राजा सैदपुर 'जयहिंद सिंह भागनगर' निर्मल सिंह भौती 'शशिकांत सिंह एडवोकेट' प्रताप सिंह लोधी प्रधान' पुष्पेंद्र सिंह कारीटोरन' रामकुमार ठेकेदार भैरा' अजय रमेशरा' राजेंद्र सिंह दैलवारा बृजेंद्र सिंह' प्रवेश सिंह' जगभान सिंह 'लोकपाल सिंह 'शत्रुघन सिंह' मंगल सिंह' खिलान सिंह राजपूत' जमुना प्रसाद विश्वकर्मा' मानवेंद्र सिंह' श्याम सुंदर' मजबूत सिंह' सुरेंद्र सिंह' शिशुपाल सिंह' सुजान सिंह 'चंद्रकेश सिंह' चंद्र प्रताप' बृषभान सिंह लोधी' हनुमत सिंह 'लाखन सिंह' पुष्पेंद्र रावत' राम कृपाल सिंह' असमन सिंह' राम प्रताप सिंह' माधव सिंह' इमरत सिंह' सदन सिंह' आजादी लाल' प्रभान सिंह' सोन सिंह 'बृजलाल' सम्मर सिंह' श्यामलाल' राघवेंद्र सिंह' रक्षपाल सिंह' आदि उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment