Advertisement





 


केन्द्रीय गृह मंत्री प्रदान करेंगे हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान


वच्छेर स्टेडियम में आयोजित होगी राष्ट्रपति निशान अलंकरण परेड


13 फरवरी 2023 चंडीगढ़: केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह मंगलवार को

हरियाणा पुलिस परिसर मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित भव्य परेड

समारोह में विधि अनुसार हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान

करेंगे। किसी वर्दीधारी संगठन की उपलब्धियों के लिए दिया जाने वाला यह

सर्वोच्च सम्मान है। हरियाणा पुलिस को दिए जाने वाले इस सर्वोच्च सम्मान

की स्वीकृति 17 जनवरी 2022 को माननीय राष्ट्रपति द्वारा की गई थी। सम्मान

के रूप में राष्ट्रपति की ओर से एक ध्वज प्रदान किया जाता है। ध्वज के

प्रतीक रूप को इसे प्राप्त करने वाली पुलिस के सदस्य अपनी वर्दी पर धारण

करते हैं।



                यह सम्मान प्राप्त होने से हरियाणा पुलिस के शानदार

रिकॉर्ड में अब एक नया अध्याय जुड़ गया है। हरियाणा पुलिस की वर्दी अब

राष्ट्रपति निशान (प्रेजिडेंट कलर) से सुसज्जित होगी। पुलिस जवान वर्दी

में सम्मान के प्रतीक चिह्न को पहन सकेंगे।



कड़े परिश्रम का परिणाम है राष्ट्रपति निशान


                राष्ट्रपति के इस यादबार-बेशकीमती ‘निशान’ ने हरियाणा

पुलिस के सवर्णिम इतिहास को लिखा है जिसे आने वाली पीढिय़ां पढक़र काफी कुछ

सीखेंगी। यूं तो इस निशान की परिपाटी का इतिहास बहुत पुराना है।

स्वतंत्रता के बाद साल 1951 में सबसे पहले यह निशान भारतीय जल सेना




(नेवी)को दिया गया था। राष्ट्रपति के इस निशान को पाने के लिए किसी भी

राज्य या केन्द्र शासित पुलिस को 25 साल तक अपनी बेदाब सेवा जनता को देने

की पहली शर्त होती है जोकि एक कठिन लक्ष्य है।


17 जनवरी 2022 को मिला सम्मान


                प्रोफशनलिज्म के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड, सत्यनिष्ठा,

विविधता एवं माननीय गरिमा के लिए उच्च सम्मान को देखते हुए 17 जनवरी 2022




को भारत के सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर (भारत के राष्ट्रपति) द्वारा

हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति निशान’ से सम्मानित किया गया। हरियाणा

पुलिस को दिया गया प्रेसिडेंट्स कलर, हरियाणा पुलिस के अपने अस्तित्व के

पिछले 56 वर्षों में की गई सार्वजनिक सेवा, बलिदान एवं कई उपलब्धियों का

सम्मान है। यह पूरे हरियाणा पुलिस बल के लिए बेहद गर्व और सम्मान की बात

है जो राज्य भर के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने में

अहम भूमिका निभाएगा। अब हरियाणा पुलिस के सभी रैंक पुलिस बल को एक

विशिष्ट पहचान देते हुए बाएं कंधे पर प्रतिष्ठित पुलिस रंग पहनने के

हकदार होंगे। सबसे ज्यादा संवेदनशील, सहिष्णु और समर्पित व निर्भीक

हरियाणा पुलिस को विशिष्ट राष्ट्रपति कलर अवार्ड मिलने पर समस्त हरियाणा

वासी गौरव अनुभव कर रहे हैं।


हरियाणा पुलिस का इतिहास और उपलब्धियां


                1 नवंबर 1966 को गठित हुए हरियाणा प्रदेश में एक रेंज व

6 जिलों सहित बल की संख्या 12165 थी। वर्तमान में ग्रुरुग्राम, फरीदाबाद,

पंचकूला व सानीपत सहित 4 पुलिस कमीश्नरेट, 5 पुलिस मंडलों में विभाजित 19

पुलिस जिलों के साथ-साथ रेलवे पुलिस जिला के माध्यम से कानून व्यवस्था को

सुदृढ बनाया जा रहा है। वर्तमान में राज्य पुलिस बल की स्वीकृत संख्या

340 राजपत्रित अधिकारियों, 1,263 निरीक्षकों, 3,939 उप-निरीक्षकों, 6,586

सहायक उप-निरीक्षकों, 13,306 मुख्य सिपाहियों व 49,859 सिपाहियों सहित

75,293 है।


                ‘सेवा सुरक्षा और सहयोग’ के अपने आदर्श वाक्य पर खरा

उतरते हुए हरियाणा पुलिस अपनी प्रतिबद्धता को कायम रख परिश्रम, ईमानदारी,

तत्परता, सत्यनिष्ठा और मानवीय गरिमा के प्रति सम्मान के साथ पेशेवर

तरीके से अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करना जारी रखे हुए है।


हरियाणा पुलिस की गिनती देश के अग्रणी पुलिस बलों में होती है। हरियाणा

पुलिस ने कप्युनिटी पुलिसिंग, सीसीटीएनस, नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं

प्रदान करने जेैसे नवाचारों के लिए समय-समय पर सम्मानित किया जाता रहा

है।


वर्दी पर लगाया जानेवाला सम्मान चिन्ह का तरीका


पुलिस मुख्यालय द्वारा इस निशान के प्रतीक के आकार व इसे लगाए जाने के

लिए मानक तय किए गए हैं। इस निशान के प्रतीक को हरियाणा पुलिस के सभी

अधिकारी व कर्मचारी अपनी वर्दी के बाएं बाजू पर कंधे से 6 इंच नीचे

लगाएंगे।  प्रधान सिपाही इसे अपनी बाजू पर लगे पदचिन्ह के ठीक ऊपर

लगाएंगे। वर्दी पर लगाए जाने वाले निशान के प्रतीक की ऊंचाई 77 मिलीमीटर

तथा चौड़ाई 58 मिलीमीटर है।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह की खास रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment