Advertisement


 

फतेहाबाद पुलिस द्वारा गांव बनावाली में साइबर जागरूकता राहगिरी कार्यक्रम आयोजित,  हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे दी जानकारी


विद्यार्थी मोबाइल, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का प्रयोग करते समय बरते सावधानियां : उमेद सिंह


फतेहाबाद, 1 फरवरी। बढ़ते साइबर अपराधों से बचने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव बनावाली में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



 इस अवसर पर एसआई उमेद सिंह व देवेन्द्र सिंह ने बच्चों एवं ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचने के बारे में विस्तार से बताया।वही हेतराम ट्रेफिक इंचार्ज फतेहाबाद ने यातायात के नियमों के बारे लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य कुलबीर सिंह ने आए हुए पुलिस अधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद किया। मंच संचालन जी. आर.मांडन प्रवक्ता समाजशास्त्र ने सफल किया।




 जानकारी देते हुए एसआई उमेद सिहं ने कहा कि साइबर ठगों को पकड़ने के लिए पुलिस जैसे-जैसे हाईटेक तरीके अपनाते जा रही है। उसी तरह साइबर अपराधी भी हाईटेक बनते जा रहे हैं। आज के समय में सोशल मीडिया के बारे में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जानकारी रखते हैं। पहले सोशल मीडिया का ईजाद नई चीजे सिखने, अपने टैलेंट को घर में बैठकर पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए किया गया था। लेकिन अब सोशल मीडिया का उपयोग साइबर ठगी, साइबर स्टॉकिंग, ब्लैक मेलिंग जैसे मामले अधिक हो रहे हैं। 



हमें इससे सावधान रहने की जरुरत है और इससे सावधान रहने के लिए पहले हमें इससे जागरुक होना जरुरी है। जब भी हम खुद व दुसरें को साइबर क्राइम से बचा पाएगें। उन्होंने कहा कि जितना जरुरत है उतना ही मोबाइल का प्रयोग करें। हम किसी को भी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। पिनकोड,ओटीपी बगैरा किसी को न बताए। आप किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम का शिकार हो जाते है तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दें।



 इसके अलावा http://www.cybercrime.gov.in पर मेल करें। साइबर विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने ई-मेल के जरिये होने वाले फ्राड, हैकिंग, ऐप से सूचना चोरी होने बारे जानकारी दी और इनसे बचने के उपायों बारे बताया। फैसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सअप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाईट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कि भी अनजान लिंक को ओपन न करें। ट्रेफिक पुलिस से एसआई हेतराम ने विद्यार्थियों को ट्रेफिक नियमों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा जान जाती हैं। अगर हम वाहन चलाते समय ट्रेफिक नियमों का पालन करें तो इन कीमती जानों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि टूव्हीलर चलाते सेमय हेलमेट का प्रयोग तथा गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर व ओवर स्पीड में वाहन न चलाएं।



 अपने आप को सुरक्षित रखते हुए दुसरों को भी सुरक्षित रखें। कार्यक्रम मे संस्था प्रधान सुरेन्द्र सिहं व उसकी टीम, स्कूल स्टाफ व ग्रामिणों सहित सैकड़ों की संख्या मे विधार्थी उपस्थित रहें।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से ब्यूरो चीफ़ उजागर सिंह की खास रिपोर्ट 

No comments:

Post a Comment