Advertisement

पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस ने की जिला पुलिस शांति समिति व कम्युनिटी लायसन ग्रुप के सदस्यों साथ की बैठक




     पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा, आईपीएस ने आज अपने कार्यालय में जिला पुलिस की ओर से गठित शांति समिति और कम्युनिटी लायसन ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करना था। उन्होंने शांति समिति बनाने का उद्देश्य बताया और सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे जनता और अधिकारियों के बीच फासले को खत्म किया जा सकता है। उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना जरूरी है। पुलिस शांति समिति न्याय और शांतिपूर्ण समाज के लिए जनता और पुलिस के बीच शांति और भाईचारा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि शांति समिति में जिले के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल किया गया है और जिला पुलिस के साथ आमजन से तालमेल बनाने के उद्देश्य से पीस कमेटी बनाई गई हैं। वे आपराधिक मामलों, अवैध शराब बेचने वालों, नशा करने और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालो की सूचना संबंधित थाना प्रबंधक और डीएसपी को दें या फिर सीधे उनके फोन पर दे सकते हें। 



     पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक महोदय ने कम्युनिटी लायसन ग्रुप के बारे में कहा कि इस ग्रुप का गठन क्षेत्र में होने वाले पारिवारिक झगड़ो, पति पत्नी विवाद व लेन देन के मामलों को पंचायती स्तर पर करने के लिए किया गया है। जिसमे क्षेत्र के मौजिज लोगों को सदस्य बनाया गया है। इस ग्रुप ने पति पत्नी विवाद, आपसी लेन देन के मामले और छोटे मोटे आपसी झगड़ो को बहुत पंचायती तरीके से निपटाया है। इस प्रकार मामले हाल किए जाने से लोगो का आपसी भाईचारा कायम रहेगा और सामाजिक तानाबाना भी मजबूत होगा। 

       आज की इस बैठक में शांति कमेटी के सदस्य विनोद ढांडा, जितेंद्र श्योराण, अशोक यादव, वाशु, विजय, राज कुमार, नाथू, देविंदर जैन, कल्याण सागर, रणधीर सिंह बूरा, रंजीत सिंह व कम्युनिटी लायजन ग्रुप के कृष्णा दुग्गल, मनोज अरोड़ा, रतन अग्रवाल, यगदत्त सेतिया, सरवन जीत सिंह, श्याम सुंदर सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक जोगिंद्र शर्मा और उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सैनी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment