Advertisement

गांव कलोठा में चलाया सफाई अभियान, लोगों ने किया श्रमदान

 

गांव कलोठा में चलाया सफाई अभियान, लोगों ने किया श्रमदान

रतिया, 10 अगस्त।

       खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रमेश मिथलानी ने बताया कि रतिया खंड के गांव कलोठा में गंदगी मुक्त भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया और लोगों ने मिलकर श्रमदान किया। स्वच्छता की शुरुआत सर्वप्रथम हमें खुद से ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को स्वच्छ 

और साफ सुथरा रहना चाहिए और आसपास के वातावरण को भी साफ रखना चाहिए। इस अभियान के दौरान स्वच्छता को हमारे व्यवहार में डालने पर जोर दिया। पॉलिथीन का बढ़ता हुआ उपयोग न केवल वर्तमान के लिए बल्कि भविष्य के लिए भी खतरनाक होता जा रहा है। प्लास्टिक एक गंभीर समस्या है। गंदगी मुक्त भारत अभियान के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता को बनाए रखने के लिए लोगों से आग्रह किया गया।

सलाम खाकी न्यूज फ़तेहाबाद से

 ब्युरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 



No comments:

Post a Comment