Advertisement

Showing posts with label सहारनपुर के नानौता से अंकुर जैन की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सहारनपुर के नानौता से अंकुर जैन की रिपोर्ट. Show all posts

सहारनपुर : नानौता पुलिस ने बरामद की भारी मात्रा में हरियाणा की अंग्रेजी अवैध शराब , कीमत करीब ₹40 लाख रुपे , दो अभियुक्त गिरफ्तार

हरियाणा  की अंग्रेजी शराब की 650 पेटियां बरामद कर पुलिस को मिली बड़ी सफलता



40 लाख की अवैध शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार



नानौता (सहारनपुर) 31 अक्टूबर 2019

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बीती रात एसएसआई मनोज कुमार राठी, एसआई कुंवर पाल सिंह, हेड कांस्टेबल ज्ञानवीर ,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार एवं कॉन्स्टेबल वीरपाल को साथ लेकर मुखबिर की सूचना पर दिल्ली मार्ग से थाना कैराना जनपद शामली के गांव गोगवान निवासी

सादिक पुत्र अब्बास एवं सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर के गांव गेला निवासी मन्नान पुत्र खलील को 605 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब की कीमत तकरीबन ₹40 लाख बताई जा रही है।

पकड़े गए दो अभियुक्तों में से एक आरोपी कैराना के गांव गोगवान का निवासी


           बता दे कि अभी तक इतनी बड़ी मात्रा में नानौता थाना क्षेत्र से शराब नहीं पकड़ी गई है। यह पहला मामला है जब इतनी बड़ी मात्रा में पुलिस ने शराब बरामद की है।

पकड़े गए अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। इसके अलावा थाना पुलिस द्वारा  एक कन्टेनर एवं एक इनोवा गाड़ी बरामद की गई है।

रिपॉर्ट-अंकुर जैन
8077093847