Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट. Show all posts

प्राथमिक विद्यालयों का बुरा हाल , अध्यापक गण मिड - डे मिल का भोजन करके , झूठे बर्तन मंजवाते हैं बच्चों से

शामली के प्राथमिक विद्यायल व गोहरनी  सरकारी स्कूलों में टीचरों का बेशर्म चेहरा ।


 एक ओर जहां हाड़ कपाने वाली  ठंड पड़ रही है । तो  वही  खुद कुर्सियों पर  टीचर मजे से खाना खाते  है ।


जब  कि स्कूली  बच्चों से झूठे बर्तन तक साफ़ करवाये जा रहे हैं।


जब कि ये हाल जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी के ऑफिस से कुछ ही दूरी का है । 


अब सोचना होगा कि इस हाड़ कपाने वाली ठंड में दूर दराज वाले स्कुलो में  बच्चों का क्या हाल होगा। जब कि बीएसए अपने ऑफिस आते जाते हुए भी शायद ये नज़ारा देख कर अनजान बन कर निकल जाती हॉगी ।



सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड के अंतर्गत थाना प्रभारी आदर्श मंडी ने बनत के स्कूल में छात्राओं को फीड बैक के समबन्ध में किया जागरूक

बनत के दैवी उमराकोर विद्यालय मे थाना आदर्श मंडी प्रभारी ने किया छात्राओं को एंटी रोमियों के प्रति जागरूक





शामली 14 दिसम्बर 2019

पुलिस अधीक्षक शामली श्री विनीत जायसवाल के द्वारा महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और एन्टी रोमियो स्क्वाड को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिये गये निर्देशों के क्रम मे आज देवी उमरा कौर इण्टर कालिज बनत मे मुझ थानाध्यक्ष आदर्शमण्डी शामली कर्मवीर सिह के द्वारा म0का0 आरती का0 विनोद कुमार के साथ छात्राओं को फीडबैक फार्म भरने के सम्बन्ध मंे जानकारी दी गयी। जिससे हाटसपॉट को चिन्हित कर अत्यधिक प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

इसके अतिरिक्त छात्र एवं छात्राओं को 1090 वीमेन पावरलाइन , डायल 112 , एन्टी रोमियो स्क्वाड, 1098 आदि के संबंध में जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री अनिल शर्मा सभी शिक्षको के साथ मौजूद रहे जिनके द्वारा पुलिस के इस कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गयी। मैं उत्कृष्ट सहयोग के लिये प्रधानाचार्य महोदय का सभी शिक्षको सहित आभार व्यक्त करते हुये अपेक्षा करता हूॅ कि भविष्य में भी आप इस तरह सहयोग करते रहेगे। धन्यवाद



सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट

शामली आदर्श मंडी थाने के पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ , पंजाब से बिना मार्का की शराब लाकर ,उस पर नया व स्थानीय लेबल लगाकर करते थे सप्लाई

शामली में रहते हुए ही दूसरे राज्यों में भी चलाते थे अवैध शराब की तस्करी का धंधा






शामली आदर्श मंडी थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान धरे गए तीन अभियुक्त





शामली 12 अक्टूबर 2019

          पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडे द्वारा चलाए जा रहे अभियान क्रैकडाउन , नशीले पदार्थों की बिक्री , वांछित , वारंटी , संदिग्ध आदि अभियानों के आदेशों का पालन करते हुए  शामली के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन और पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शनिवार को  आदर्श मंडी शामली थाने की  पुलिस  गौहरनी - किरोड़ी चौराहे पर वाहन चेकिंग कर  रही थी कि मुखबिर की सूचना पर यकीन करते हुए पुलिस उप निरीक्षक नंदकिशोर ने चौराहे से पहले राजबाहें के पास बाग मे पुलिस बल को साथ लेकर तीन अभियुक्तों का दबोच लिया । 

             पुलिस ने उनके कब्जे से 13 पेटी देशी शराब ( बिना मार्का ) , 500 ढक्कन बोतलों के , 46 चार्ट पेपर ( जिस तरह तोहफा मार्का लिखा है ) और एक चार्ट पेपर सील स्कैन कोड ,‌‌ 6 खाली बोतल कांच अंग्रेजी शराब ब्लेंडर प्राइड व दो बोतल इंपीरियल ब्लू तथा 14 पव्वे देसी शराब तोहफा मार्का ढक्कन पंजाब एक्साइज एन बी ग्रुप तथा 16 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का ढक्कन सर शादीलाल डिस्ट्रिलरी मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर ) बरामद किया है ।


         पकड़े गए अभियुक्त गण संजीव तोमर व राजीव तोमर पुत्रगण फेरू सिंह हाल किराएदार मौहल्ला दयानंद नगर शामली तथा मूल रूप से बागपत जनपद के बावली गांव के निवासी हैं । और तीसरा अभियुक्त राजेंद्र उर्फ बिट्टू पुत्र मुंशीराम निवासी हाल रेल पार शामली का निवासी है । 

‌ 
    थाना आदर्श मंडी  के प्रभारी  कर्मवीर सिंह ने  बताया कि इस संबंध में थाना आदर्श मंडी शामली में मुकदमा अपराध संख्या 373 / 19 धारा 60 / 63 आबकारी अधिनियम तथा धारा 420 467 468 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  आरोपियों को जेल भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।



सलाम खाकी न्यूज शामली से पत्रकार अजय कुमार बावरा की रिपोर्ट