Advertisement

Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज बस्ती से ब्यूरों चीफ राजमणि की रिपोर्ट. Show all posts
Showing posts with label सलाम खाकी न्यूज बस्ती से ब्यूरों चीफ राजमणि की रिपोर्ट. Show all posts

बस्ती जनपद के धान खरीद केंद्र के प्रभारी को लापरवाही बरतने पर की सख्त कार्रवाई , मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश

धान खरीद क्रय केंद्र प्रभारी की लापरवाही  पर जिलाधिकारी ने कराया मुकदमा दर्ज 








 बस्ती (उ०प्र०) 27 नवम्बर : 2019



जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने धान खरीद में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति बायपोखर साऊँघाट के केंद्र प्रभारी अजय कुमार वर्मा के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कराने तथा जेल भेजने का निर्देश दिया है। दिन में लगभग 12:00 बजे केंद्र पर पहुंचने पर जिलाधिकारी ने पाया कि पिछले 26 दिनों में केवल 11 एवं 12 नवंबर को किसानों से 3:30 कुंटल धान खरीद हुई है।

धान क्रय केंद्र पर सभी रजिस्टर खाली पाए गए।जिन 4 किसानों से खरीद हुई थी। उनके भुगतान का रजिस्टर भी मेंटेन नहीं पाया गया। केंद्र प्रभारी स्टॉक रजिस्टर भी नहीं दिखा पाए। यहां तक कि वह नमी मापक यंत्र भी सेट नहीं कर पाए। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया है। कि वह स्वयं इस क्षेत्र के पीसीएफ के सभी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने यहां से 2 किलोमीटर दूर देवरिया माफी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया।


यहां पर भी धान खरीद शून्य पाई गई। केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि मंडी समिति से 26 नवंबर को लाइसेंस प्राप्त हुआ है। अब किसानों से खरीद की जाएगी। जिलाधिकारी ने इस स्थिति पर असंतोष जाहिर करते हुए पीसीएफ के जिला प्रबंधक के विरुद्ध के कार्यवाही करने के लिए शासन को संस्तुति करने का निर्देश दिया है।


समीक्षा में उन्होंने पाया कि पीसीएफ द्वारा पूरे जिले में 51 केंद्र स्थापित है। जहां पर अभी तक मात्र 1400 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। जोकि 3.5% है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में लक्ष्य 76100 मीटरीटन लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 15% खरीद हो चुकी है। इस दृष्टिकोण से भी पीसीएफ का खरीद काफी कम है निरीक्षण के दौरान एडीएम/ धान खरीद अधिकारी रमेश चंद्र, डिप्टी आरएमओ गोरख नाथ तिवारी उपस्थित रहे।






सलाम खाकी न्यूज बस्ती से ब्यूरों चीफ राजमणि की रिपोर्ट

बस्ती जनपद के महिला थाने की इंस्पेक्टर ने एक बार फिर से पति- पत्नी के रिश्तो को किस तरह से दी मजबूती

 महिला इंस्पेक्टर शीला यादव की सूझ बूझ से टूटते पति - पत्नी के रिश्तो को मिली जान 





बस्ती ( उ०प्र० ) 25 नवम्बर 2019

        प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती शीला यादव द्वारा बिछड़े परिवार को मिलाया गया।
आपसी वैचारिक मतभेद  की वजह से आवेदिका प्रीति गुप्ता पत्नी शक्ति गुप्ता निवासी बाबा बागेश्वर नगर वार्ड नंबर 8 थाना गौर जनपद बस्ती तथा रंजना पत्नी अवधेश निवासी ग्राम चोगरी थाना रुधौली जनपद बस्ती के मध्य आपसी मतभेद के कारण परिवार टूटने के कागार पर था परन्तु महिला थाना जनपद बस्ती पुलिस के सूझबूझ से पति-पत्नी के मध्य आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर एक साथ रहने को राजी कर परिवार को मिलाया गया ।

 परिवार को हंसी-खुशी विदा किया गया। बताते चले कि महिला थाना प्रभारी शीला यादव महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार, घरेलू हिंसा और अन्य अपराधो के प्रति संवेदनशील है।





सलाम खाकी न्यूज बस्ती से ब्यूरों चीफ राजमणि की रिपोर्ट