हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में नवनियुक्त एसएसपी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद आज पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने शाखा प्रभारियों, नियुक्त स्टाफ और चल रहे कार्यों की बारीकी से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी भुल्लर ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी निर्धारित समय से कार्यालय पहुंचें और अपने-अपने दायित्वों का नियमित रूप से अद्यतन विवरण रखें। उन्होंने कहा कि कार्यालय व्यवस्था में अनुशासन और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।पीड़ितों की सहायता सर्वोपरि
एसएसपी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि जनता द्वारा दिए गए आवेदन और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उनका कहना था कि पीड़ित व्यक्ति जब पुलिस के पास पहुंचता है तो वह उम्मीद लेकर आता है, ऐसे में समय रहते सहायता उपलब्ध कराना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है।
अनुशासन, जवाबदेही और संवेदनशीलता
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक शाखा के कार्यप्रवाह की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी वितरित कार्यों का नियमित अपडेट रखा जाए। साथ ही कार्यालय व्यवस्था को सुव्यवस्थित और जनहितकारी बनाए रखने पर बल दिया।सैंकड़ों अक्लमंद मिलते हैं,
काम के लोग चंद मिलते हैं,
जब मुसीबत आती है,
तब पुलिस के अलावा,
सबके दरवाज़े बंद मिलते हैं..!!
इन पंक्तियों के भाव को चरितार्थ करते हुए हरिद्वार पुलिस जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराती दिखी।
पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका
हरिद्वार, उत्तराखंड से विशेष रिपोर्ट: तसलीम अहमद
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
#salamkhaki
No comments:
Post a Comment