Advertisement

"हर नागरिक बने साइबर स्मार्ट — मेरठ पुलिस ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान"

मेरठ थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर-1 में चला साइबर जागरूकता अभियान

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने आज माधवपुरम के रॉयल पैलेस में “साइबर जागरूकता अभियान” का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों को डिजिटल ठगी और ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को बताया कि कैसे एक साधारण मोबाइल लिंक, फर्जी कॉल या बैंक OTP साझा करने से आपकी मेहनत की कमाई कुछ ही मिनटों में गायब हो सकती है। अधिकारियों ने रोचक उदाहरणों और लाइव डेमो के जरिए समझाया कि साइबर अपराधी किस तरह सोशल इंजीनियरिंग, क्यूआर कोड और फेक ऐप्स का सहारा लेकर लोगों को ठगते हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑफर प्राप्त हो, तो तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।
साथ ही यह भी बताया गया कि हर थाने में अब साइबर हेल्प डेस्क सक्रिय है, जहां तत्काल सहायता दी जाती है।

लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सवाल पूछकर कई साइबर ट्रिक्स और सुरक्षा उपाय सीखे।
पुलिस का स्पष्ट संदेश था —
👉 “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें, हर नागरिक बने साइबर स्मार्ट।

📰 रिपोर्ट: मनीष सिंह
📡 पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका“सलाम खाकी”
🌐 www.salamkhaki.com | ✉️ salamkhaki@gmail.com | ☎️ 8010884848



No comments:

Post a Comment