Advertisement

रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ में शुरू हुई 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं शूटिंग प्रतियोगिता

बदायूँ का पुलिस परेड ग्राउंड आज एक खास माहौल का गवाह बना, जहाँ 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल/रिवाल्वर-पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बरेली जोन के 07 जनपदों ने प्रतिभाग किया और पुलिस बल की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और तत्परता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेंद्र द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया, क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी डॉ0 देवेंद्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना द्वारा किया गया।

मुकाबला और परिणाम

जनपद रामपुर और बदायूँ के बीच अलार्म एफीसिएन्सी रेस का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें बाजी मारी जनपद बदायूँ ने और प्रथम स्थान हासिल किया।

🏆 प्रथम स्थान – जनपद बदायूँ

  • मु0आ0 योगेन्द्र सिंह
  • आ0 शैलेन्द्र
  • आ0 सुमित बंसल
  • आ0 प्रमोद
  • आ0 रोहित

🥈 द्वितीय स्थान – जनपद रामपुर

  • मु0आ0 आशीष कुमार
  • आ0 कुलदीप कुमार
  • आ0 संजोग मान
  • आ0 सुधीर कुमार
  • आ0 मोनिश

इस प्रतियोगिता ने न सिर्फ पुलिस जवानों के बीच खेल भावना को मजबूत किया, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और फिटनेस के महत्व को भी उजागर किया।


✍️ पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका "सलाम खाकी" के लिए बदायूँ (उत्तर प्रदेश) से पत्रकार इंतेजार हुसैन की खास रिपोर्ट
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamhaki@gmail.com
#salamkhaki


No comments:

Post a Comment