थानाभवन, शामली। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थानाभवन पुलिस ने छात्राओं को जागरूक किया।
अतर सिंह डिग्री कॉलेज, दिल्ली–सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में कस्बा इंचार्ज लोकेश कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी जितेन्द्र सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
कानूनी अधिकारों और हेल्पलाइन की जानकारी
अपने संबोधन में कस्बा इंचार्ज लोकेश कुमार ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।
- घरेलू हिंसा, छेड़खानी और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों की जानकारी दी।
- आपातकालीन सेवाओं जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर ठगी हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से समझाया।
शासन की योजनाओं पर प्रकाश
उन्होंने छात्राओं को राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं –
- बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- सामूहिक विवाह योजना
आदि के बारे में जानकारी दी और बताया कि यह योजनाएँ महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए चलाई जा रही हैं।
पुलिस हमेशा आपके साथ
कस्बा इंचार्ज लोकेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा –
“प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पुलिस हर परिस्थिति में महिलाओं का साथ देने के लिए तत्पर है।”
✍️ खास रिपोर्ट
पत्रकार: पंकज उपाध्याय
स्थान: थानाभवन, शामली (उत्तर प्रदेश)
📌 पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका – सलाम खाकी
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
📞 8010884848
#salamkhaki
No comments:
Post a Comment