Advertisement

ब्रहमपुरी पुलिस का त्वरित कार्य: 10 घंटे में चोरी का सफल अनावरण, 2 अभियुक्त व एक बाल अपराधी गिरफ्तार

मेरठ। थाना ब्रहमपुरी पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों और एक बालअपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो छूरी और चोरी किया गया माल बरामद किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 21-22 सितम्बर 2025 की रात्री को वादी श्री ओम प्रकाश ने थाना ब्रहमपुरी में तहरीर दी कि उनकी पशु आहार फैक्ट्री से चोरी हुई है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।

दिनांक 24 सितम्बर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अभियुक्तों को नगर निगम यार्ड, नूर नगर रोड से मेवला पुल, दिल्ली रोड की ओर से गिरफ्तार किया।

बरामदगी का विवरण

  • हबीब के कब्जे से: 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर।
  • निजामुद्दीन उर्फ भूरा के कब्जे से: 01 छुरी नाजायज।
  • बालअपराधी के कब्जे से: 01 छुरी नाजायज।
  • चोरी किया गया फैक्ट्री का माल।

कार्रवाई का नेतृत्व

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ब्रहमपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों को समय पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

इस सफलता ने स्पष्ट किया कि थाना ब्रहमपुरी पुलिस तेज़ और कुशल कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और अपराधियों को किसी भी हालत में छूट नहीं देती।


✍️ खास रिपोर्ट
पत्रकार: मनीष सिंह
स्थान: मेरठ, उत्तर प्रदेश

📌 पुलिस विभाग को समर्पित देश की एकमात्र पत्रिका – सलाम खाकी
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
📞 8010884848

#salamkhaki #ब्रहमपुरीपुलिस #चोरीगिरफ्तारी #मेरठक्राइम #बालअपराधी

No comments:

Post a Comment