थानाभवन (शामली), उत्तर प्रदेश।
अपराध और अवैध कारोबारियों पर शिकंजा कसने के लिए चर्चित थानाभवन के सीओ जितेन्द्र सिंह ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर क्षेत्र में अपनी कार्यशैली का डंका बजा दिया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर जलालाबाद नगर में छापेमारी करते हुए पुलिस ने एक नामचीन सट्टा किंग को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके से सट्टे की पर्चियां, पेन व अन्य अहम सबूत भी बरामद हुए।
मुखबिर की सूचना बनी पुलिस की सफलता का कारण
पुलिस को जानकारी मिली थी कि जलालाबाद नगर के एक मकान में बड़े पैमाने पर सट्टा खाईबाड़ी का खेल चल रहा है। सूचना मिलते ही सीओ जितेन्द्र सिंह ने बिना देर किए अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर छापेमारी की। इस दौरान सट्टा किंग को सबूतों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
अपराधियों में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद न केवल जलालाबाद नगर बल्कि पूरे थानाभवन क्षेत्र में सट्टा कारोबारियों और अवैध गतिविधियों से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। अपराध जगत से जुड़े लोगों के बीच चर्चा है कि अब क्षेत्र में कोई भी अवैध कारोबार लंबे समय तक नहीं चल पाएगा।
चार्ज सँभालते ही दिखा सख्त एक्शन मोड
सीओ जितेन्द्र सिंह के कार्यभार संभालते ही उनका साफ संदेश था – “अपराधी या तो सुधर जाएं, या सलाखों के पीछे जाएं।” उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में ही कई अपराधियों को जेल भेजा और अवैध कारोबार पर लगातार नकेल कस रहे हैं।
जनता की प्रतिक्रिया
सीओ जितेन्द्र सिंह की इस कार्रवाई से स्थानीय जनता में खुशी और संतोष की लहर है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद उन्होंने पुलिस की ऐसी सख्ती देखी है, जिससे आम जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। क्षेत्रवासी खुले शब्दों में उनकी सराहना कर रहे हैं और ‘सलाम खाकी’ कह रहे हैं।
“सलाम खाकी” की नजर से
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका “सलाम खाकी” हमेशा से पुलिस विभाग की सकारात्मक और साहसी कार्यवाहियों को उजागर करने का काम करती आई है। थानाभवन सीओ जितेन्द्र सिंह का यह अभियान अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त मंशा को दर्शाता है। यह कार्रवाई न केवल पुलिस के मनोबल को बढ़ाती है, बल्कि जनता का भरोसा भी मजबूत करती है।
✍️ विशेष रिपोर्ट : पंकज उपाध्याय, थानाभवन (शामली), उत्तर प्रदेश
📌 राष्ट्रीय समाचार पत्रिका – “सलाम खाकी” (दिल्ली से प्रकाशित)
📞 8010884848
🌐 www.salamkhaki.com
📧 salamkhaki@gmail.com
No comments:
Post a Comment