Advertisement

अब दण्ड नही मिलेगा सुलभ न्याय: कोतवाल ने सिटी थाने पर कार्यशाला लगाकर दी नये कानूनों की जानकारी

शामली: एक जुलाई से भारतीय दण्ड संहिता के नाम पर भारतीय न्याय संहिता, दण्ड प्रक्रिया संहिता के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम 2023 प्रभावी रूप से लागू हो गए हैं। शामली कोतवाल समयपाल अत्री ने सीओ सिटी की मौजूदगी में शहर कोतवाली पर कार्यशाला लगाकर जनता को नये कानूनों के संबंध में जागरूक किया।सोमवार को शामली कोतवाली समेत जनपद के विभिन्न थानों पर पुलिस अफसरों ने जनता को नए कानूनों के प्रावधान और उनके लागू होने से होने वाले बदलावों की जानकारी दी। सिटी कोतवाली पर सीओ की उपस्थिति में कोतवाल समयपाल अत्री ने शहर के गणमान्य लोगों को नए बदलावों के बारे में ब्रीफ किया। उन्होंने कहा कि यें बदलाव दण्ड नही बल्कि पीड़ित को सुलभ न्याय दिलाने पर केंद्रित हैं। उधर, थाना आदर्श मंडी पर प्रभारी सचिन शर्मा ने ग्राम प्रधानों और अन्य गणमान्य लोगों के साथ बैठक करते हुए उन्हें भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंनें बताया कि अब नए मामलों में कानून के नये प्रावधानों को लागू किया जाएगा। सलाम खाकी न्यूज शामली उत्तर प्रदेश से पत्रकार शौकीन सिद्धिकी के साथ प्रैस फोटोग्राफर तल्हा मिर्ज़ा की रिपोर्ट 
#salamkhaki 
8010884848

No comments:

Post a Comment