Advertisement

16वीं अन्तर्जपदीय पुलिस कुश्ती कलस्टर( कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग) (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2024 का समापन

कल दिनांक 14.07.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मथुरा में आगरा जोन, आगरा की 16वीं अन्तर्जपदीय पुलिस कुश्ती कलस्टर ( कुश्ती, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग एवं बॉडी बिल्डिंग) (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता वर्ष-2024 का समापन किया गया तथा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडियों/टीमों को प्रशस्ति पत्र/मेड़ल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 12.07.2024 से दिनांक 14.07.2024 तक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में पुलिस लाइन, जनपद, मथुरा में आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आगरा जोन की अलीगढ, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा व मथुरा की महिला एवं पुरूष टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कुल 46 महिलायें एवं 118 पुरूष खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्गो में विभिन्न मैंच खेले गये जिसमें सभी खिलाडियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया जिसका विवरण निम्नवत हैः- 
पुरूष टीमः-
01- जनपद मथुरा की पुरूष टीम – फ्री-स्टाईल कुश्ती एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की।
02- जनपद फिरोजाबाद पुरूष टीम - आर्म रेसलिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की। 
03- जनपद आगरा पुरूष टीम - बॉडी बिल्डिंग में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की।  महिला टीमः-
01- जनपद मथुरा महिला टीम – कुश्ती एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की।
02- जनपद आगरा महिला टीम - बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चल बैजन्ती प्राप्त की। सलाम खाकी न्यूज मथुरा, उत्तर प्रदेश से उप- संपादक बीना लखानी की रिपोर्ट 
#salamkhaki 
8010884848

No comments:

Post a Comment