Advertisement



सूचना प्रदान करना है महत्वपूर्ण कार्य : सतेन्द्र कुमार गुप्ता 


सलाम खाकी न्यूज़


12 अप्रैल 2022 मधुबन: हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के सरदार पटेल हॉल में ‘सूचना का अधिकार’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सतेन्द्र कुमार गुप्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर हरियाणा पुलिस अकादमी के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में पंचकुला पुलिस आयुक्तालय, करनाल रेंज तथा अम्बाला रेंज की जन-सूचना अधिकार ईकाईयों से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।



                                मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूचना के अधिकार के तहत आवेदन प्राप्त होते ही अपने कार्यालय से संबंधित बिन्दुओं पर सूचना उपलब्ध करवाने के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देश दें, ताकि समय पर वे सूचनाएं उपलब्ध करा सके। सूचना उपलब्ध कराने का कार्य अन्य ड्यूटियों जैसा ही महत्पूर्ण समझें क्योंकि हम सभी नागरिकों के हित के लिए ही पुलिस सेवा में लगे हैं। सूचना प्रदान करने के कार्य को सेवाभाव और महत्वपूर्ण समझने से यह कार्य बोझ नहीं लगेगा और आप पर नागरिकों का विश्वास मजबूत होगा, जिसका लाभ दिन-प्रतिदिन की पुलिसिंग में भी आपको मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि साफ मन और सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य करते रहे डय़ूटी निभाने में आसानी होगी। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ सीएस राव का आभार भी व्यक्त किया।


                इस कार्यक्रम में हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव और मुख्य सूचना आयुक्त उर्वशी गुलाटी व विधि विश्वविद्यालय, दिल्ली की फैकल्टी डॉ परिक्षित सिरोही तथा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की प्रोफेसर डॉ संध्या रोहल ने प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण  विषयों के बारे में जानकारी प्रदान की।


         

      अकादमी के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ अरूण सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृतिस्वरूप एक पौधा भेंट किया।  प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक जिला उप-न्यायवादी प्रदीप कुमार ने मुख्य अतिथि, अतिथि वक्ताओं तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अकादमी के जिला न्यायवादी अजय कुमार, अकादमी के पुलिस उप-अधीक्षक अरविन्द कुमार भी उपस्थित रहे।

सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





....



No comments:

Post a Comment