Advertisement


 फतेहाबाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, सामान बरामद,


 सलाम खाकी न्यूज़



फतेहाबाद, 13 नवम्बर। भीमा बस्ती स्थित एक मकान में चोरी करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने आरोपी युवक को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की



 पहचान रमेश उर्फ रोकी निवासी रतिया कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरीशुदा 1600 रुपये की नगदी व चांदी के जेवर बरामद कर माननीय अदालत में पेश किया जहां से उसे हिसार



 जेल भेजा जाएगा। इस बारे पुलिस ने 12 नवम्बर को भीमा बस्ती, शिव चौक निवासी चेतक कटारिया की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। आरोप था कि जब वह एक समारोह में भाग लेकर घर पहुंचा तो एक युवक उसके घर में चोरी कर



 निकल रहा था। जब उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो युवक उसे धक्का मारकर फरार हो गया। बाद में उसने इस बारे पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही फतेहाबाद पुलिस ने दबिश देते हुए युवक को चोरीशुदा नगदी व जेवर सहित गिरफ्तार कर लिया।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट





No comments:

Post a Comment