Advertisement

प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के दोरे को लेकर पीएसी केम्प भूमि का आलाधिकारियों ने किया निरीक्षण।


कैराना। दीपावली पर्व के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना आने की संभावना को लेकर डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज के मैदान व पीएसी कैंप की भूमि का निरीक्षण किया। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी घोषणा के अनुसार कैराना के ऊंचागांव में बनने वाले पीएसी कैंप की भूमिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। क्योंकि करीब 5 साल पहले समाजवादी सरकार के दौरान कैराना में बढती गुंडागर्दी व बदमाशों के आंतक से व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे। व्यापारियों व आम जनमानस की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2018 में शामली एक चुनावी जनसभा के दौरान कैराना कांधला के बीच पीएसी कैंप बनाने की घोषणा की थी। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा ऊंचागांव में पीएसी कैंप व गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए भूमि खरीदकर बैनामो की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। वहीं अपनी घोषणा के अनुसार सीएम योगी पीएसी कैंप की भूमि का शिलान्यास करेंगे। संभावना जताई जा रही हैं कि दीपावली के बाद 7 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना आ सकते हैं। जहां पर ऊंचागांव में पीएसी कैंप की भूमि का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को सहारनपुर डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने डिग्री कॉलेज के ग्राउंड का निरीक्षण कर कॉलेज के आसपास सुरक्षा बिंदुओ को बारीकी से जांचा। बाद में डीआईजी ऊंचागांव में पीएसी कैंप की भूमि पर पहुंचे तथा पीएसी कैंप की भूमि पर ही हेलीपैड बनाने की संभावना तलाशी। इस दौरान डीआईजी ने मौके पर मौजूद एसपी सुकीर्ति माधव सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कैराना। दीपावली पर्व के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैराना आने की संभावना को लेकर डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह ने विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज के मैदान व पीएसी कैंप की भूमि का निरीक्षण किया।आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी घोषणा के अनुसार कैराना के ऊंचागांव में बनने वाले पीएसी कैंप की भूमिका मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे। क्योंकि करीब 5 साल पहले समाजवादी सरकार के दौरान कैराना में बढती गुंडागर्दी व बदमाशों के आंतक से व्यापारी पलायन करने को मजबूर थे। व्यापारियों व आम जनमानस की सुरक्षा मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 2018 में शामली एक चुनावी जनसभा के दौरान कैराना कांधला के बीच पीएसी कैंप बनाने की घोषणा की थी। पिछले दिनों प्रशासन द्वारा ऊंचागांव में पीएसी कैंप व गुर्जरपुर में फायरिंग रेंज के लिए भूमि खरीदकर बैनामो की प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। वहीं अपनी घोषणा के अनुसार सीएम योगी पीएसी कैंप की भूमि का शिलान्यास करेंगे। संभावना जताई जा रही हैं कि दीपावली के बाद 7 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैराना आ सकते हैं। जहां पर ऊंचागांव में पीएसी कैंप की भूमि का शिलान्यास किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सोमवार को सहारनपुर डीआईजी डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पहुंचे। जहां पर उन्होंने डिग्री कॉलेज के ग्राउंड का निरीक्षण कर कॉलेज के आसपास सुरक्षा बिंदुओ को बारीकी से जांचा। बाद में डीआईजी ऊंचागांव में पीएसी कैंप की भूमि पर पहुंचे तथा पीएसी कैंप की भूमि पर ही हेलीपैड बनाने की संभावना तलाशी। इस दौरान डीआईजी ने मौके पर मौजूद एसपी सुकीर्ति माधव सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

@Salam Khaki

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment