Advertisement


 

त्यौहार पर शहर में चप्पे चप्पे पर रहेंगी  पुलिस की कड़ी  नज़र,  

एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया


सिविल वर्दी में बाजारों में गश्त पर रहेंगे पुलिस कर्मचारी,  ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर दिए निर्देश


एसपी ने जिलावासियों को दी दीपावली पर्व की शुभकामनाएंए, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।



सलाम खाकी न्यूज़


फतेहाबाद, 1 नवम्बर। पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने सभी जिलावासियों को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन



 की कामना की है। उन्होंने कहा कि रोशनी का त्यौहार शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है जो हमें समाज के सभी वर्गों के साथ अपनी खुशी सांझा करने के हमारे कर्तव्य की याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से इको-फ्रेंडली



 और ग्रीन दीपावली मनाने का आग्रह करते हुए कोरोना के चलते अतिरिक्त सतर्कता बरतने की भी अपील की। एसपी ने स्वयं क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों और



 कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि दीपावली पर सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग



 के अलावा राइडर, पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेगी। शरारती तत्व छीना-झपटी व अन्य वारदातों को अंजाम ना दे सके, इसको लेकर भीड़.भाड़ वाले एरिया में सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मचारियों की तैनाती



 की गई है। बाजारों में त्यौहारों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए ट्रेफिक पुलिस को विशेष निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने विषेशकर स्वर्णकारों को कहा कि इस पर्व पर जेवरात आदि खरीदने के लिए आने वालों खरीददार/व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखें और अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरा को निरन्तर चालू हालत में रखे।



 पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र सिंह भोरिया ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हमारा प्रथम कर्तव्य है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि वे दिवाली के दिन और अधिक मेहनत व समर्पण भाव के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें ताकि रोशनी के इस पर्व को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सके।


सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






.......

No comments:

Post a Comment