Advertisement


 

फतेहाबाद शहर  पुलिस को मिली  सफलता बेलदार मारपिट मामले का किया खुलाशा,

 एस डी ओ सहित दो आरोपियों को किया काबू।



सलाम खाकी न्यूज़



फतेहाबाद, 04 सितम्बर। जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार पर हमला करने के मामले का पर्दाफाश करते हुए थाना शहर के अन्तर्गत गुरुनानक पूरा पुलिस चौकी इंचार्ज 


    एएसआई रविंदर कुमार के नेतृत्व में

  पुलिस टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष कुमार निवासी सुल्हेड़ा जिला जींद हाल अग्रवाल कालोनी 




फतेहाबाद व मदन लाल निवासी नहर कालोनी फतेहाबाद के रूप में हुई है। आशीष कुमार जनस्वास्थ्य विभाग में मौजूदा कर्मचारी है जबकि मदनलाल रिटायर्ड कर्मचारी है। डीएसप




 दलजीत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि दोनों को माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। इस बारे शहर फतेहाबाद पुलिस ने 20 अगस्त को जनस्वास्थ्य विभाग में बेलदार के पद पर कार्यरत विनोद कुमार निवासी आजाद नगर फतेहाबाद की 




शिकायत पर मामला दर्ज किया था। विनोद का आरोप था कि जब वह घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था तो रतिया रोड पर दो मोटरसाइकिलों पर आए युवकों ने उस पर हमला कर उसके साथ मारपिट की। डीएसपी ने बताया कि विनोद कुमार ने आशीष




कुमार के खिलाफ आरटीआई लगाई हुई थी। इसी के चलते उसके साथ मारपिट करवाई थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़ 

उजागर सिंह की रिपोर्ट 





.....


No comments:

Post a Comment