सिरसा में यूट्यूबर पत्रकार की प्रताड़ना से तंग आकर स्कूल संचालक ने की आत्महत्या।
मृतक स्कूल संचालक ने छोड़ा दो पेज़ का सुसाइड नोट व विडियो
सलाम खाकी न्यूज़
▪️ हरियाणा के सिरसा जिले के गांव चौपटा में संचालित डीएन स्कूल के संचालक रविन्द्र गोदारा ने सिद्धमुख नहर में छलांग लगा कर दे दी अपनी जान।
▪️रविन्द्र गोदारा की कार से लगभग चार किलोमीटर दूर शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे बाद सिद्धमुख नहर में भिरानी हैड के पास मिला रविन्द्र गोदारा का शव, स्थानीय गोताखोरों ने ढुंढ कर नहर से बाहर निकाला शव। सूचना के बाद भिरानी पुलिस पहुंची मौका पर।
▪️रविन्द्र गोदारा की कार में दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, मृतक ने हनुमान पुनियांं, प्रेम कासनिया, राजवीर भाम्भू समेत भाम्भू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इसमें से दो आरोपी तथाकथित पत्रकार बताये जा रहे।
▪️वहीं भिरानी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ये दयानंद स्कूल का संचालक है। रविन्द्र गोदारा जो सिरसा के चोपटा में स्कूल चलाता है। सीबीएसई का रिजल्ट आया तो इन पर आरोप लगा कि अपने शिक्षा में कमजोर भांजे को टॉपर बना दिया। परिजनों ने विद्यार्थियों ने हंगामा किया। दो यु ट्यूबर हनुमान और यश भाम्भू जो aaapni news और sirsa kranti के नाम से चेनल चलाते है। उन्होंने खूब कवरेज किया।
उसके दो दिन बाद रविन्द्र गोदारा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए दिन रखा। अगले दिन प्रेसकॉन्फ्रेंस करने के बजाए रविन्दर घर से गायब हो गया। आज नहर में शव मिला। सुसाइड नोट मिला, जिसमे चार लोग आरोपी बनाए। ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह
,,,,,,
No comments:
Post a Comment