Advertisement


 

डायल 112 बनी मददगार, राजस्थान से भटककर आई महिला को परिजनों से मिलवाया


सलाम खाकी न्यूज़



फतेहाबाद, 31 जुलाई। कानून व्यवस्था बनाए रखने और जरूरतमंदों की सहायतार्थ शुरू की गई डायल 112 सेवा लोगों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। राजस्थान से चलकर फतेहाबाद सीमा में पहुंची




 एक महिला को डायल 112 की गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया है। महिला के परिजनों ने इसके लिए फतेहाबाद पुलिस का आभार जताया है। जिले के भट्टूकलां क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के




 गांव मेहराणा से एक महिला रास्ता भटक कर साथ लगते जिले के गांव मेहूवाला पहुंच गई। गांव में यह महिला घबराई हुई एक जगह बैठी तो ग्रामीणों का ध्यान महिला की तरफ गया। जब उन्होंने महिला से उसके घर बारे पूछा तो महिला कुछ भी बताने में असमर्थ दिखी। इस पर ग्रामीणों ने इस बारे डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पुलिस कर्मचारियों से महिला से बातचीत की




 लेकिन उसके घर बारे कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसके पास एक बर्तन पर लिखे नाम और आसपास के गांवों के नाम बताने पर महिला के गांव मेहराणा से होने का पता चला। इस पर फतेहाबाद पुलिस ने राजस्थान पुलिस से सम्पर्क किया और महिला को उसके परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया।



सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट





पुलिस प्रवक्ता भीमसिंह





.... 

No comments:

Post a Comment