Advertisement



ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक युवक के कब्जा से 45 ग्राम हेरोइन व मोटर साईकिल सहित किया काबू !



सलाम खाकी न्यूज

जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक के कब्जा से 45 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। 


 पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनू सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी वासी वार्ड नं 21 गौशाला मोहल्ला सिरसा  के रूप में हुई है ।

           

एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज SI दाता राम   की  एक टीम एसआई राजाराम  के नेतृत्व दौराने नाकाबंदी अरोड़ वंश चौक डबवाली रोड पर मौजूद थे।  सामने से एक नौजवान मोटरसाईकिल पर आ रहा था उसको काबू करके  नियमानुसार तलाशी अमल में लाई तो उसके पास से 45 ग्राम हेरोइन बरामदगी  हुई ।  


                                                                                   जिस पर आरोपी व सप्लायर के खिलाफ मुकदमा नंबर 000 दिनांक 

06/06/2021 धारा 21/61/85 NDPS Act थाना  शहर  सिरसा दर्ज करके आगामी कारवाही अमल में लाई जा रही है ।

सलाम खाकी न्यूज से क्राइम रिपोर्टर सुमित कुमार

No comments:

Post a Comment