फतेहाबाद टोहाना सीआईए पुलिस ने 60 बोतल नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार,
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद,14 जून। लॉकडाउन में शराब तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीआईए टोहाना पुलिस ने एक व्यक्ति को नाजायज शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से 60 बोतल नाजायज शराब बरामद की है। आरोपी के
खिलाफ पुलिस ने सदर टोहाना थाने में आबकारी अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की हैं। सीआईए टोहाना पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली
की ललौदा गांव का एक व्यक्ति रेलवे फाटक के पास ढाणी में नाजायज शराब निकालकर बेचने का काम करता है। पुलिस ने इस सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दी और एक व्यक्ति को कैनी में भरी 60 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करल लिया।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
----------------------


No comments:
Post a Comment