हिसार पुलिस ने*10 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन/ चिट्टा सहित एक महिला तस्कर को किया काबू*
सलाम खाकी न्यूज़
हिसार पुलिस 14 जून 2021
पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक हिसार श्री बलवान सिंह राणा,आईपीएस के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस हिसार की नशा निरोधक पुलिस टीम ने अंबेडकर बस्ती से एक महिला को 10 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन/ चिट्टा सहित काबू किया है।
उप निरीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक महिला अंबेडकर बस्ती में अपने घर के सामने बैठ कर नशीला पदार्थ बेच रही है। पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंच कर एक महिला को महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम के आधार पर अंबेडकर अंबेडकर बस्ती निवासी मीता बताया। नियमनुसार महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेने पर उपरोक्त महिला से 10 ग्राम 18 मिलीग्राम हेरोइन/ चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा को कब्जा पुलिस लेकर मीता खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,


No comments:
Post a Comment