Advertisement



जींद पुलिस ने दी इंसानियत की बहुत बड़ी मिसाल


*पुलिस को रोती हुई मिली छोटी बच्ची, एक घंटे की मशकत के बाद मिलाया मां-बाप से।* 


*सफीदों शहर व इसके आसपास यू-ट्यूब व लाउडस्पीकर की मदद से तलाशा परिजनों को।*

ए एस पी सफीदों नीतिश अग्रवाल ने पुलिकर्मियों की प्रसंशा की


जींद पुलिस 22 जून 2021 

आज *थाना शहर सफीदों प्रभारी निरिक्षक रामकुमार* को सूचना मिली कि एक तीन साल की छोटी बच्ची जो कि नाग क्षेत्र के पास खडी रो रही है जिस सूचना पर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुचकर बच्ची को गोद में उठाकर चुप करवाया व मां-बाप का नाम पता पुछने की कोशिश की लेकिन बच्ची कुछ न बता सकी।





*एएसपी सफीदों नितिश अग्रवाल* के मार्गदर्शन से थाना प्रभारी शहर सफीदों रामकुमार ने यू-ट्यूब चैनलों व लाउडस्पीकर के माध्यम से पुरे सफीदों शहर में बच्ची के मां-बाप का पता लगाने के लिए घोषणा की गई। एक घंटे की कडी मेहनत के बाद पुलिस ने बच्ची के मां-बाप का पता लगाकर बच्ची को उनके हवाले कर दिया। इस कार्य के लिए शहर सफीदों वासियों ने सफीदों पुलिस की टीम का आभार व्यक्त किया।  





*निरिक्षक रामकुमार* ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की तलाश की गई है बच्ची के पिता का नाम बलविन्द्र व मां का नाम प्रियंका है। बच्ची अपनी मां के




 साथ अपने मामा के घर जो कि सैंसी मोहल्ला सफीदों में रहते है वहां आई हुई थी जहां से वह गुम हो गई। बच्ची को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया गया है।



सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट






,,,

No comments:

Post a Comment