फतेहाबाद शहर टोहाना पुलिस ने शराब तस्करी करते दो लोगों को किया गिरफ्तार, 48 बोतल शराब बरामद
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 22 जून। शहर टोहाना पुलिस ने गश्त के दौरान दो लोगों को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना शहर टोहाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस टीम गश्त के दौरान टोहाना से रतिया रोड़ पर नजदीक दुर्गा सिनियर सैकेन्डरी स्कूल टोहाना के पास मोजुद थी। उसी दौरान जमालपुर की तरफ से बाइक पर आ रहे दो व्यक्ति सामने पुलिस सको देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों व्यक्तियों को काबू कर बाइक पर रखे प्लास्टीक कट्टे की तलाशी ली तो उसमें 48 बोतल देशी शराब बरामद हुई।
सलाम खाकी न्यूज़ फतेहाबाद से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment