*युवक को गोली मारकर हत्या करने के प्रयास मे अभियुक्त काबू।*
*वारदात में प्रयोग किया गया अवैध पिस्तोल पुलिस ने किया बरामद।*
जींद पुलिस 21 जून 2021
दिनांक 19.06.2021 को गांव मोहलखेडा में प्रवीण नाम के युवक को गोली मारने पर सुभाष वासी मोहलखेडा ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे प्रवीण पर खेत से चारा लेकर घर आते वक्त शराब के ठेके के पास पहले से ही बैठे अंकित वासी मोहलखेडा ने जान से मारने की नियत से गोली मारी थी जिससे उसे घायल अवस्था में हिसार अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रवीण को गोली उस वक्त मारी गई जब वह हर रोज की तरह सुबह 6 बजे खेत से हरा चारा लेकर वापिस घर आ रहा था।
*जीन्द पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम* द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकडने बारे दिए गए सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए थाना सदर नरवाना प्रभारी उप निरिक्षक राजकुमार के कुशल नेतृत्व में उप-निरिक्षक कृष्ण कुमार को मिली गुप्त सूचना पर आरोपी अंकित उर्फ गिती वासी मोहलखेडा को गिरफतार करके उसके कब्जे से वारदात मे प्रयोग किया गया 315 बोर का देशी पिस्तोल बरामद किया है।
*थाना सदर नरवाना प्रभारी उप निरिक्षक राजकुमार* ने जानकारी देते हुए बताया कि सुभाष वासी मोहलखेडा की शिकायत पर थाना सदर नरवाना में दिनांक 19.06.2021 को मुकदमा नम्बर 217 धारा 307 भा0द0स0 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उपरोक्त मामले पर कार्यवाही करते हुए बस अड्डा नरवाना से आरोपी अंकित उर्फ गिती को काबू करके अदालत में पेश किया गया जहां अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
ब्यूरो चीफ़
उजागर सिंह की रिपोर्ट
,,



No comments:
Post a Comment