Advertisement


 

सीआईए स्टाफ-1 भिवानी ने एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ लेकर जाते हुए किया गिरफ्तार। 


पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से 10 किलो 235 ग्राम गांजा किया बरामद।



सलाम खाकी न्यूज़


 भिवानी पुलिस 21 जून

 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजीत सिंह भा०पु०से० ने जिला पुलिस भिवानी को नशीला पदार्थ बेचने का कार्य करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं।




 जो इन्हें निर्देशों के तहत कार्रवाई अमल करते हुए दिनांक 19 जून 2021 को सीआईए स्टाफ-1 भिवानी के सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पड़ताल ड्यूटी बस अड्डा गांव खरक मौजूद थे। जो पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में नशीला पदार्थ रखकर गांव कलिंगा से खरक की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम के द्वारा सूचना की महत्वता को देखते हुए खरक - कलिंगा रोड पर नाकाबंदी करके सूचना के आधार पर एक गाड़ी को रुकवा कर चेक किया गया जिसमें चेकिंग के दौरान पुलिस को 10 किलो 235 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र वेद प्रकाश वासी कलिंगा जिला भिवानी के रूप में हुई है। जांच इकाई के द्वारा पूछताछ कर आरोपी सोनू ने बताया कि यह नशीला पदार्थ होडल जिला पलवल से खरीद कर बेचने के लिए लाया था





 जांच इकाई के द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। जांच इकाई के द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।




सलाम खाकी न्यूज़ से

 ब्यूरो चीफ़

 उजागर सिंह की रिपोर्ट


 पुलिस प्रवक्ता भिवानी।।

No comments:

Post a Comment