फतेहाबाद भट्टू कलां पुलिस ने लॉकडाउन में शराब बेचते एक को किया गिरफ्तार, 43 बोतल शराब बरामद
सलाम खाकी न्यूज़
फतेहाबाद, 5 जून। लॉकडाउन में नाजायज शराब बेचने के आरोप में थाना भट्टूकलां पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
थाना भट्टूकलां पुलिस की टीम एसआई जीतराम के नेतृत्व में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव ढिंगसरा में छापेमारी कर शराब बेच रहे गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से 23 बोतल ठेका शराब देसी व 20 बोतल नाजायज शराब बरामद की है।
सलाम खाकी न्यूज़ से
भट्टू कलां ब्लाक प्रभारी प्रमोद मित्तल की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment