मुजफ्फरपुर बैंकों में हो रही लगातार घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार को एएसपी सैयद इमरान मसूद ने मनियारी थाना प्रभारी अजय पासवान व पुलिस फोर्स के साथ काजीइंडा सेंट्रल बैंक, मनियारी स्टेट बैंक, सोनबरसा पंजाब नेशनल बैंक, सहित कई बैंकों का निरीक्षण किया। इस दौरान बैंक में नियुक्त गार्डों को हिदायत दी कि बिना काम के घूम रहे
लोगों पर वह अपनी नजर रखें और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। उन्होंने बैंक मैनेजरों को निर्देशित किया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संदेह होने पर पुलिस को सूचना दें। उन्होंने सायरन, सीसी कैमरे और गार्ड्स की ड्यूटी आदि की जानकारी ली। इस दौरान उनको बैंक की व्यवस्था ठीक ठाक मिली। बैंक में चेंकिग के दौरान सीसी कैमरा, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, समेत सुरक्षा से जुड़े अन्य बिदुओं की जांच की। बैंक में अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोताही न बरतने को कहा गया है। एएसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बैंकों का निरीक्षण किया गया।
बाइट। एएसपी सैयद इमरान मसूद
मुज़फ़्फ़रपुर बिहार से जिला प्रभारी उमाशंकर गिरी की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment